![]()
मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने की तरह इस बार भी भंडार से निकली हुई नकदी की गिनती का सिलसिला जारी है। मंदिर में पिछले हफ्ते खोले गए भंडार की तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है।
मंदिर प्रशासन की ओर से सोमवार को भंडार गिनती के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। इसमें कुल 7 करोड़ 63 लाख 25 हजार रुपए की गिनती हुई।
23 जुलाई को खुला था भंडार श्रीसांवलियाजी का यह भंडार हर महीने की अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर खोला जाता है। इस बार यह 23 जुलाई को चतुर्दशी के दिन खोला गया था। उसी दिन पहले राउंड की गिनती शुरू की गई, जिसमें 7 करोड़ 15 लाख रुपए गिने गए थे। पहले राउंड के बाद 25 जुलाई को दूसरा राउंड हुआ, जिसमें 3 करोड़ 35 लाख रुपए गिने गए। इस तरह पहले 2 चरणों में ही 10 करोड़ 50 लाख रुपए गिने जा चुके थे।
अब तक कुल 18.13 करोड़ की गिनती पूरी अब तीसरे राउंड की गिनती के बाद भंडार से निकली नकदी की कुल राशि 18 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए हो चुकी है। 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या का पर्व था, जिस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को शनिवार और रविवार होने के कारण गिनती का कार्य बंद रखा गया। अब अगला राउंड मंगलवार (29 जुलाई) को होगा।
सुरक्षा और सावधानी के बीच हो रही गिनती भंडार की गिनती मंदिर प्रशासन की देखरेख में की जा रही है। इसमें बैंक अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और सुरक्षा एजेंसियों की उपस्थिति रहती है। नोटों की गिनती मशीनों से की जा रही है और पूरी प्रक्रिया को कैमरे से रिकॉर्ड भी किया जा रहा है। भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं। यही चढ़ावा हर महीने भंडार से निकाला जाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments