☜ Click Here to Star Rating

जयपुर में दिनभर उमस के बाद सोमवार शाम को भारी बारिश हुई। एक घंटे से अधिक समय की तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर देर रात तक चलता रहा।

.

भारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग गया। ऑफिस से निकले लोग रास्ते में फंस गए। कई लोगों की गाड़ियां बंद हो गई, जिसके कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में और बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

राजधानी में सोमवार को शाम करीब 6.30 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ था, जो 7.30 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ऑफिस से घर लौट रहे थे। शहर की बाहरी कॉलोनियों से आने वाले लोग बीच रास्ते में ही अटक गए। तेज बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया।

जयपुर में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक 4 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा JLN मार्ग पर 111.50MM (करीब 4 इंच), सांगानेर में 74MM, कलेक्ट्रेट पर 55MM, चौमूं में 27MM और आमेर में 12MM बारिश हुई। सके अलावा जयपुर के नरैना में 20, फागी में 12MM बरसात दर्ज हुई।

जयपुर में देर शाम को हुई तेज बारिश से सीकर रोड पर 2 फीट तक पानी भर गया।

जयपुर में देर शाम को हुई तेज बारिश से सीकर रोड पर 2 फीट तक पानी भर गया।

आमेर रोड पर भी पानी भर गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आमेर रोड पर भी पानी भर गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टोंक रोड पर सड़क पर पानी भरने से जाम की स्थिति बन गई। यहां गाड़ियां धीमी रफ्तार में चलती नजर आई।

टोंक रोड पर सड़क पर पानी भरने से जाम की स्थिति बन गई। यहां गाड़ियां धीमी रफ्तार में चलती नजर आई।

जवाहर सर्किल पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जवाहर सर्किल पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर के बरकत नगर में किसान मार्ग पर बरसात से जलभराव की स्थिति बन गई।

जयपुर के बरकत नगर में किसान मार्ग पर बरसात से जलभराव की स्थिति बन गई।

जेएलएन मार्ग पर तेज हवा के साथ बारिश हुई।

जेएलएन मार्ग पर तेज हवा के साथ बारिश हुई।

तेज बारिश के सीकर रोड पर सड़क के किनारों पर पानी भर गया।

तेज बारिश के सीकर रोड पर सड़क के किनारों पर पानी भर गया।

सचिवालय के आसपास भी तेज बारिश से अशोक मार्ग और आसपास की सड़कों पर पानी बहने लगा।

सचिवालय के आसपास भी तेज बारिश से अशोक मार्ग और आसपास की सड़कों पर पानी बहने लगा।

चित्तौड़गढ़ में नाबालिग सहित 2 की मौत, 2 युवक बहे:सिरोही में नदी में फंसी स्कूल बस, कल 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading