☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर सीनियर टीचर भर्ती से जुड़ी है। जोधपुर के सेंटर में पेपर खुला मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया और पेपर लीक के नारे लगाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें… 1. सीनियर टीचर भर्ती के अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के नारे लगाए जोधपुर में RPSC की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर खुला मिलने पर अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के नारे लगाए। बनाड़ के खेतेश्वर स्कूल में बने सेंटर पर पहली पारी में खुले प्रश्न पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। मुख्य परीक्षा नियंत्रक ने कहा- पेपर लीक की कोई गुंजाइश नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

2. गहलोत बोले- वसुंधरा मुख्यमंत्री बनतीं तो मजा आता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे अगर फिर से मुख्यमंत्री बनतीं तो मजा आता। यह मौका उनकी पार्टी वाले उन्हें नहीं दे रहे हैं, हमें इस बात का दुख भी है। वसुंधरा राजे अनुभवी हैं, उनको मौका क्यों नहीं मिल रहा है। बीजेपी की नेचुरल चॉइस वसुंधरा होनी चाहिए थीं। पूरी खबर पढ़ें

3. पाली में 2 युवक नदी में बहे, भीलवाड़ा में युवक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई नदी-बांध-तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। पाली में गणपति विसर्जन करने गए दो युवक बांडी नदी में बह गए। युवकों के बहने का वीडियो सामने आया है। भीलवाड़ा के शाहपुरा में कार बह गई। 1 युवक की डूबने से मौत हो गई, दूसरे ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें

4. RSS प्रचार प्रमुख बोले- लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण बढ़ते सामाजिक उपद्रव RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आंबेकर ने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को बढ़ते सामाजिक उपद्रव बताते हुए कहा कि इन्हें हर हाल में रोकना ही उनका लक्ष्य है। पूरी खबर पढ़ें

5. खाटूश्यामजी में महिलाओं ने एक-दूसरे को लाठियों से पीटा खाटूश्यामजी में शनिवार रात 2 महिलाओं के बीच लड़ाई हो गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया। एक महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसमें मारपीट करने वाले लोगों पर सोने की चेन और दानपात्र छीनने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें… 6. जयपुर में GPS से ढूंढा पान मसाले से भरा अवैध गोदाम आयकर विभाग की टीम ने जयपुर में GPS डिवाइस की मदद से पान मसाले से भरा एक अवैध गोदाम ढूंढ निकाला। विभाग ने रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों के ठिकानों पर रेड के दौरान 1250 करोड़ रुपए के कैश लेन-देन का खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ें

7. गर्लफ्रेंड ने गेट नहीं खोला तो कारोबारी ने सुसाइड किया जयपुर में गर्लफ्रेंड ने घर का गेट नहीं खोला तो प्रॉपर्टी कारोबारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। कारोबारी डेढ़ महीने से नाराज चल रही प्रेमिका से मिलने गया तो उसने गेट नहीं खोला और मोबाइल पर कॉल करने पर फोन काट दिया था। पूरी खबर पढ़ें

8. महिला को 6 महीने में 8वीं बार सांप ने डसा पाली में एक 25 साल की महिला को पिछले 6 महीने में 8वीं बार सांप ने डस लिया। घटना के समय महिला अपने 2 साल के बेटे के साथ घर में अकेली थी और पति काम पर गया था। महिला को बार-बार सांप के डसने पर परिजनों से लेकर डॉक्टरों ने भी हैरानी जताई है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. बुजुर्ग की जान बचाने इमरजेंसी वार्ड में बाइक लेकर पहुंचा युवक चूरू में बुजुर्ग की जान बचाने के लिए युवक डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बाइक घुसा दी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज किया। बुजुर्ग का ट्रेन में अचानक शुगर लेवल डाउन हो गया, जिससे वह बेहोश हो गया था। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. SI भर्ती के आवेदन की सोमवार को लास्ट डेट RPSC की ओर से निकाली गई SI/प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर आवेदन की सोमवार को लास्ट डेट है। रात 12 बजे तक आवेदन अप्लाई किए जा सकेंगे। एग्जाम 5 अप्रैल 2026 को होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading