पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती महिला।
पाली में एक महिला को 6 महीने में 8 बार सांप ने डस लिया। बार-बार स्नेक बाइट(सर्प दंश) की घटना से परिजन और डॉक्टर भी हैरान है। महिला के पैर पर सांप के काटने के निशान भी है। महिला तीन बार आईसीयू में भी एडमिट रह चुकी।
पाली शहर के मंडिया रोड स्थित शेखों की ढाणी में रहने वाले मुश्ताक खान ने बताया कि पत्नी अफसाना (25) को सबसे पहले 20 मार्च को सांप ने डस। इसके बार लगातार ये सिलसिला चल रहा है।
आज दोपहर पत्नी कपड़े सुखाने घर के बाहर गई थी। इस दौरान सांप ने डस लिया। पड़ोस में रहने वाला भाई फिरोज, अफसाना को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जानकारी मिलते ही वह भी अस्पताल गया।

सांप के काटने के बाद महिला को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
4 दिन पहले जोधपुर एम्स में करवाया था इलाज मुश्ताक खान ने बताया कि अफसाना को सांप डसने पर 20 मार्च, 18 अप्रैल, 25 मई, 2 सितंबर को अस्पताल में दिखा चुके। 2 सितंबर को अफसाना को पाली से जोधपुर रेफर किया गया था।
डॉक्टरों ने भी बार- बार महिला को सांप के काटने पर हैरानी जताई है। जोधपुर एम्स में डॉक्टर ने स्नेक बाइट का इलाज किया और साथ में मरीज को साइकेट्रिस्ट (मनोवैज्ञानिक) डॉक्टर को दिखाने के लिए भी लिखा था।

डॉक्टर का कहना है कि महिला के पैर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की डॉ. रिद्धि अग्रावत ने बताया कि परिजनों ने स्नेक बाइट का मामला बताया। महिला के पैर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं। इंजेक्शन लगाया गया है। स्नेक बाइट के केस के आधार पर ही इलाज किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments