![]()
ओबीसी महासभा तहसील शाखा ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर रविवार को ओबीसी महासभा तहसील शाखा ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपोटरा विधायक हंसराज मीना को घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री बाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिविशिष्ट अतिथि रामेश्वर ठेकेदार ने ओबीसी को स्थानीय स्वशासन में 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की। साथ ही जाति प्रमाण पत्र की वैधता 6 माह से बढ़ाकर 10 वर्ष करने की मांग रखी।
विधायक हंसराज मीना ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अक्टूबर में हवाई यात्रा कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में 10वीं के नमोनारायण माली (96.33%), सीमा माली (95.17%) और रामलखन गैरई को सम्मानित किया गया। 12वीं में अभिलाषा प्रजापत (90%), रचना बाई प्रजापत (87.20%) और कोमल (86%) को सम्मान मिला।
समारोह में ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. रतनप्पा कुम्हार के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में जगदीश जांगिड़, रूप सिंह मीना, गंगाराम प्रजापत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हरिमोहन प्रजापति कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments