☜ Click Here to Star Rating


आज की सबसे बड़ी खबर ब्यावर से है। यहां बस पलटने से युवक की मौत हो गई। महिला-बच्चे का हाथ कट गया। 30 यात्री घायल हो गए। चलिए अब सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

.

पहले टॉप 5 खबरें…

1. बस पलटी, एक की मौत, महिला-बच्चे का हाथ कटा ब्यावर-जोधपुर हाईवे पर गोल चौराहे के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलट गई। इस दौरान बस का टायर भी फट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। महिला-बच्चे का एक-एक हाथ कटकर अलग हो गया। हादसा ब्यावर जिले में साकेत नगर इलाके में गोल चौराहे के पास सुबह 6 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

2. बेनीवाल बोले- सब कुछ गहलोत की नाक के नीचे हुआ पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उन्हें घेरा है। बेनीवाल ने कहा- अशोक गहलोत ने भले ही पेपर लीक नहीं किया, लेकिन सब कुछ उनकी नाक के नीचे हुआ है। एसओजी भी सेटलमेंट करती है। एसओजी के दफ्तर में सेटलमेंट का एक कमरा है। पढ़ें पूरी खबर…

3. फर्जी तलाक लेकर 12 महिलाएं सरकारी नौकरी में लगीं फर्जी तरीके से तलाक लेकर महिलाएं ‘तलाकशुदा’ कोटे से सरकारी नौकरी जॉइन कर रही हैं। बड़े पैमाने पर इस तरह का फर्जीवाड़ा चल रहा है। इसकी शिकायत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को मिली है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट कहा है- तलाकशुदा कोटे से विभिन्न विभागों में जॉइन करने वालों में फर्जीवाड़ा मिला तो एक्शन लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

4. भरतपुर जेल में कैदी की मौत के बाद हंगामा भरतपुर के सेंट्रल जेल में रविवार सुबह विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि रक्षाबंधन के दिन छोटी बहन राखी बांधने पहुंची थी तो वह सही था। हालांकि, उसने जेल में मारपीट की बात कही थी। वहीं, जेल अधीक्षक का कहना है कि आज सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

5. कार ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल घर से ड्यूटी पर जयपुर पुलिस लाइन जा रहे थे। हादसा जयपुर-सीकर हाईवे पर चौमूं इलाके में रविवार सुबह 7 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

अब 5 अहम खबरें…

6. गहलोत बोले- चुनाव आयोग वोट चोरी करवाकर बेहूदा मांग कर रहा पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगने को बेहूदा मांग करार दिया है। गहलोत ने कहा- राहुल गांधी ने सारे सबूत जनता के सामने रखकर चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में की जा रही वोट चोरी को उजागर किया है। चुनाव आयोग की शपथ पत्र देने की मांग एकदम बेहूदा और अपनी इज्जत बचाने का प्रयास लगती है। पढ़ें पूरी खबर…

7. पोता-पोती को बचाने के लिए दादी तालाब में कूदी, तीनों की मौत तालाब में पोता-पोती को डूबता देख उनको बचाने के लिए दादी भी कूद गई। तीनों की डूबने से मौत हो गई। हादसा राजसमंद में देवगढ़ थाना इलाके के ढाक का चौड़ा गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे में पूर्व वार्डपंच भंवरी देवी (60) और उनके पोते हिम्मतराम (11) व पोती मीना (10) की जान गई। पढ़ें पूरी खबर…

8. मदन राठौड़ बोले- देश में सत्ता का फैसला रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं करेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- देश की सत्ता किसके हाथ में होनी चाहिए। इसका निर्णय देश का नागरिक करेगा, बांग्लादेशी या रोहिंग्या नहीं। उन्होंने कहा- राहुल गांधी चुनाव हारते ही चुनाव आयोग को कोसने लगते हैं। राठौड़ ने कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए जनसेवा करने की नसीहत दी। पढ़ें पूरी खबर…

9. बीजेपी नेता की पत्नी की गला काटकर हत्या अजमेर में बीजेपी नेता की पत्नी की जेवर लूटकर हत्या कर दी। वह राखी बांधकर पति के साथ पीहर से लौट रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को रास्ते में रोका। पति से मारपीट की। पत्नी का धारदार हथियार से गला काट दिया। घटना किशनगढ़ थाना क्षेत्र की रविवार दोपहर 2 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर…

10. क्रिकेटर आवेश खान पहुंचे अजमेर दरगाह, जायरीनों को खाना परोसा क्रिकेटर आवेश खान रविवार सुबह परिवार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने अकीदत की चादर पेश की। आवेश ने दरगाह के झालरा लंगर खाना में जायरीनों को अपने हाथों से खाना भी परोसा। दरगाह के खादिम सैय्यद अजगर अली चिश्ती को बैट भी गिफ्ट किया। पढ़ें पूरी खबर…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading