![]()
सरमथुरा के कंचनपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सरमथुरा के कंचनपुरा में रविवार को ग्राम विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजय कुमार बसेड़ी रहे।
समारोह में सत्र 2024-25 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
कंचनपुरा में संचालित निशुल्क कोचिंग संस्थान में वर्तमान में तीन बैचों में कुल 125 विद्यार्थी निशुल्क अध्ययन कर रहे हैं। इस पहल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास समिति ने विधायक महोदय के समक्ष गांव की समस्याओं को रखा। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सीसी रोड के लिए 20 लाख रुपए और निशुल्क कोचिंग संस्थान के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कंचनपुरा विकास समिति ने विधायक संजय कुमार जी द्वारा की गई 25 लाख रुपए की घोषणा के लिए उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर बुजुर्ग, युवा और महिलाओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments