![]()
बीमार और घायल गौ माताओं की सेवा के लिए काउ लिफ्टिंग मशीन का शुभारंभ किया गया।
शिवगंज गोशाला में रविवार को बीमार और घायल गौ माताओं की सेवा के लिए काउ लिफ्टिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। अनुकंपा फाउंडेशन उज्जैन के डायरेक्टर ओम प्रकाश जैन चौराणा परमार की ओर से यह मशीन गोशाला श्रीराम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति को उपलब्ध करवाई गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने विधिवत पूजा अर्चना कर मशीन का शुभारंभ किया। अनुकंपा फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह सचिव और संगीतकार भूपत खंडेलवाल ने बताया कि यह मशीन गोशाला को निशुल्क दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि फाउंडेशन पहले ही मध्य प्रदेश की विभिन्न गोशालाओं में 80 मशीनें उपलब्ध करवा चुका है।
यह काउ लिफ्टर मशीन स्व. प्रकाशचंद धारीवाल (इंदौर) की स्मृति में उनके बेटे आशीष कुमार और मनीष धारीवाल परिवार की ओर से भेंट की गई है। इस मशीन से गोशाला में बीमार, घायल और वृद्ध गौ माताओं का उपचार करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लोढ़ा ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीमार, वृद्ध और घायल गौ माताओं की सेवा करने से मन में शांति और शुगन मिलते हैं।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष हनवंत सिंह मेड़तिया, गोशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, मंत्री डॉ. रवि शर्मा, गोविंद सुथार, भंवरलाल देवड़ा, हजारीमल सोलंकी, डॉ. भरत चौहान, अरुण जयना, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा, पुरुषोत्तम मिन्हास, देवीलाल अग्रवाल और सुरेश कुमार गहलोत भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments