☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर राजस्थान विधानसभा से है। विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल (राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025) पास हो गया। बिल पर बहस में कांग्रेस ने भाग नहीं लिया, इस दौरान कांग्रेस विधायक हंगामा करते रहे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें

1. विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास, जबरन धर्म परिवर्तन पर उम्रकैद तक की सजा राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को धर्मांतरण विरोधी बिल पास हो गया। गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करवाने वाली संस्थाओं के भवनों को सील करने और तोड़ने का प्रावधान किया है। इससे पहले विपक्षी विधायकों की ओर एक्स्ट्रा कैमरे लगाने की बात पर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें

2. दौसा में 25 साल बाद आई नदी तो नाचे लोग राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। दौसा के बांदीकुई में 25 साल से सूखी पड़ी सांवा नदी में मंगलवार को पानी आ गया। लोगों ने डांस कर खुशी जताई। उदयपुर में पुलिया पर कार बंद हो गई। दो युवक फंस गए। पाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर एक मकान की बालकनी गिर गई। 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरी खबर पढ़ें

3. उदयपुर में AI से बनाया विवाहिता का अश्लील वीडियो उदयपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से एक विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाने का केस सामने आया है। आरोपी महिला के साथ साल 2021 में कॉलेज में पढ़ता था। उन दिनों से ही फ्रेंडिशप का दबाव बना रहा था। पीड़ित ने सोमवार को सवीना थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें

4. गर्लफ्रेंड को गला घोंटकर मार डाला, दूसरे युवक से बात करने से नाराज था प्रेमी झुंझुनूं के गुढ़ा बावनी क्षेत्र में सोमवार सुबह युवती का शव खेत में पड़ा मिला। आरोप है कि युवती की उसके प्रेमी ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दूसरे युवक से बातचीत करने को लेकर प्रेमी नाराज चल रहा था। परिजनों ने मंगलवार को गुढ़ागौड़जी अस्पताल में प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें

5. हाईकोर्ट ने कहा- दुश्मनी दोधारी तलवार है राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या के आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। फैसले में जस्टिस मनोज कुमार गर्ग और जस्टिस रवि चिरानिया ने कहा- गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास है। सबूतों की भी कमी है। कोर्ट ने कहा- ‘यह एक स्थापित नियम है कि दुश्मनी एक दोधारी हथियार है। एक तरफ यह मकसद देती है, तो दूसरी तरफ इससे झूठे इल्जाम लगने की संभावना भी बनी रहती है।’ पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. अलवर के कॉलेज में घुसा 15 फीट लंबा अजगर अलवर शहर के कॉमर्स कॉलेज में 15 फीट लंबा अजगर घुस आया। मंगलवार सुबह सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी जिस बेंच पर बैठे थे, उसी के नीचे अजगर था। अभ्यर्थियों की अजगर पर नजर पड़ी तो वहां से भागे। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। पूरी खबर पढ़ें

7. राजस्थान में टैबलेट्स पर होंगे भर्ती एग्जाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि राजस्थान में टैबलेट्स पर भर्ती एग्जाम होंगे। इसके लिए IIT कानपुर और IIT मद्रास के साथ मिलकर परीक्षण चल रहा है। जल्द पॉजिटिव रिजल्ट सामने आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले 5 हजार, फिर 10 हजार स्टूडेंट्स के एग्जाम टैबलेट्स पर लेना शुरू कर देंगे, जिसे बढ़ाते जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

8. फलोदी में दो युवकों की बेरहमी से पीटा फलोदी में चोरी के शक में दो युवकों को डंडों से बेरहमी से पीटा। दोनों युवक भाड़ला सोलर पार्क में काम करते थे। पार्क के सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी में पटककर उन्हें ले गए। सिक्योरिटी कंपनी के गेट पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 6 सितंबर की रात की घटना का सोमवार को वीडियो सामने आया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. मौत से 7 दिन पहले केक काटकर मनाया जिंदगी का जश्न जालोर में कैंसर पीड़िता ने मौत से 7 दिन पहले केक काटकर जिंदगी के आखिरी पलों का जश्न मनाया। प्रियंका (27) की 2 सितंबर को मौत हुई थी। मंगलवार को केक काटने का वीडियो सामने आया। प्रियंका के पिता नरपत सिंह ने बताया- वह चाहती थी कि उसके जाने के बाद कोई रोए नहीं। ऐसे में 25 अगस्त को उसने ICU में केक काटा। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास

10. विधानसभा के मानसून सत्र का कल आखिरी दिन राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को आखिरी दिन है। आखिरी दिन बहस के बाद राजस्थान भू-जल प्रबंध प्राधिकरण बिल और राजस्थान भू-राजस्व बिल पारित हो सकते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading