☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा जिले के झालरा गांव में लेपर्ड फैमिली की अठखेलियां देखने को मिली है। यहां एक मादा लेपर्ड अपने बेबी शावक के साथ ग्रेनाइट के मलबे के ढेर पर अठखेलियां करती दिखाई दी। इसका ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया।

.

दरअसल, झालरा गांव में ग्रेनाइट खनन क्षेत्र है। यहां ग्रेनाइट मलबे के बड़े- बड़े ढेर लगे रहते हैं, जो अक्सर लेपर्ड और अन्य जंगली जानवरों के लिए अस्थायी ठिकाने का काम करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल में हुई लगातार बारिश के चलते संभवत: लेपर्ड और उसके तीन बेबी लेपर्ड अपनी गुफाओं से बाहर निकल आए। चारों ने मिलकर अठखेलियां की, जिन पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने वीडियो बना लिया।

ग्रामीणों के अनुसार- इस क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी नई नहीं है। लेपर्ड अक्सर पानी और भोजन की तलाश में आसपास के इलाकों तक पहुंच जाते हैं। लेपर्ड के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, जिससे सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम हो सकें।

अब देखिए… बेबी लेपर्ड की अठखेलियों की PHOTOS

बेबी लेपर्ड मां के साथ मलबे के ढेर पर दिखाई दिए, जिनकी शरारतों को ग्रामीणों ने वीडियो में कैद किया।

बेबी लेपर्ड मां के साथ मलबे के ढेर पर दिखाई दिए, जिनकी शरारतों को ग्रामीणों ने वीडियो में कैद किया।

ग्रेनाइट मलबे के ढेर पर काफी देर बेबी लेपर्ड मां के साथ खेलते रहे।

ग्रेनाइट मलबे के ढेर पर काफी देर बेबी लेपर्ड मां के साथ खेलते रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading