☜ Click Here to Star Rating


विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विधानसभा सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के बाद अब विधानसभा सचिवालय सभी विधायकों को सत्र के बारे में औपचारिक सूचना भेज रहा है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी

.

मानसून सत्र से पहले विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। इस बैठक में सदन को बिना हंगामे और बना गतिरोध चलाने पर चर्चा की जाएगी। देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की शुरुआत की थी। बजट सत्र के दौरान खूब हंगामा हुआ था।

10 दिन तक चल सकता है सत्र, बीएसी की बैठक में होगा अंतिम फैसला

विधानसभा का मानसून सत्र 7 से 10 दिन तक चल सकता है। फाइनल फैसला विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक में होगा। विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक चला था, इसके बाद बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया गया था। छह महीने के भीतर विधानसभा का सत्र बुलाया जाना जरूरी होता है। सितंबर के आखिर में छह महीने पूरे हो रहे हैं। छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही अब 1 सितंबर से सत्र बुला लिया गया है।

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में। (फाइल फोटो)

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में। (फाइल फोटो)

मानसून सत्र में धर्मांतरण विरोधी बिल पास हो सकता है, कोचिंग रेगुलेशन बिल पर प्रवर समिति की रिपोर्ट आएगी, इसी सत्र में पारित हो सकता है

पिछले बजट सत्र के दौरान 3 फरवरी को विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पेश किया गया था, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हुई थी। अब मानसून सत्र में धर्मांतरण विरोधी बिल पारित करवाया जा सकता है। पिछले दिनों कानून मंत्री ने धर्मांतरण विरोधी बिल पारित करवाने के संकेत दिए थे। धर्मांतरण विरोधी बिल में जबरन धर्म बदलवाने पर सजा के अलावा कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। कोचिंग रेगुलेशन बिल पर प्रवर समिति की रिपोर्ट आएगी। इस बिल को इसी सत्र में पारित करवाया जा सकता है क्योंकि हाईकोर्ट भी नाराजगी जता चुका है।

चार विधेयक पारित होना बाकी, तीन बिल प्रवर समिति के पास

मानसून सत्र के दौरान कई अहम बिल पास करवाए जा सकते हैं। बजट सत्र में चार विधेयक विधानसभा में पेश किए जा चुके हैं, लेकिन पारित नहीं हुए थे। तीन बिल प्रवर समिति के पास हैं, जिन रिपोर्ट आनी बाकी है। राजस्थान कोचिंग सेंटर रेगुलेशन बिल, राजस्थान भू राजस्व संशोधन विधेयक और राजस्थान भूजल प्राधिकरण विधेयक पिछले बजट सत्र में प्रवर समिति को भेजे गए थे।

विपक्ष कई मुद‌्दों पर हमलावर, सरकार को घेरेगा

विपक्षी कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों काे लेकर हमलावर है। मानसून सत्र में कांग्रेस कानून व्यवस्था, बिजी, आपदा प्रबधंन, स्कूल अस्पताल के हालात सहित कई मुद‌्दों पर सरकार को घेरेगा। झालावाड़ स्कूल हादसे पर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा, शिक्षा मंत्री इस सत्र में विपक्ष के निशाने पर रहेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading