![]()
पाली में एक 27 साल की विवाहिता को इंस्टाग्राम पर एक युवक ने दोस्ती के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसके एडिट कर उसके अश्लील फोटो बना लिए। जिन्हें डिलीट करने के बहाने मिलने आया। और जबरदस्ती डरा-धमकाकर रेप किया। और किसी को कुछ बताने पर फोटो सोशल मीडिय
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 27 साल की विवाहिता ने 4 सितम्बर को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह दो बच्चों की मां है। इंस्टाग्राम पर सांचौर क्षेत्र के जगदीश नाम के युवक ने उसे मैसेज किए और दोस्ती की। उस समय वह पूना में रहती थी। आरोपी बार-बार मैसेज कर उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा लेकिन वह उसे इग्नोर करती रही। आरोप है कि आरोपी ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो लेकर उसे एडिट कर अश्लील फोटो बना दिए। जिसे उसे सेंड किया और बोला कि मिलो नहीं तो यह फोटो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। लेकिन उसकी बातों को वह इग्नोर करती रही। बाद में वह अपने परिवार के साथ पाली रहने आ गई। यह बात जब आरोपी को पता चली तो वह उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा नहीं तो फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। ऐसे में उसे पाली में अपने घर का एड्रेस दिया।
दो बार आरोपी ने की जबरदस्ती रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 10 जुलाई 2025 को आरेापी जगदीश उससे मिलने घर आया। तब उसने फोटो डिलीट करने के लिए कहा। आरोप है कि तब आरोपी गुस्सा हो गया और चाकू दिखाकर उससे जबरदस्ती रेप किया और अश्लील फोटो भी लिए। और किसी को कुछ भी बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। इस पर वह चुप रही। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी 15 अगस्त 2025 को फिर उसके घर आया और उसकी इच्छा के विरूद्ध उससे रेप किया। आखिर परेशान होकर उसने 31 अगस्त 2025 को अपने पति को सारी बात बताई। इस पर उन्होंने उसका साथ दिया और कोतवाली थाने ले गए। जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पीड़िता का मेडिकल करवाया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments