☜ Click Here to Star Rating



त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी।

बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध देवी तीर्थ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के मौके पर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे। उन्होंने सपरिवार मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में पूजा अर्चना की।

.

मंदिर के मुख्य महंत पंडित निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी दौलजी पंचाल, डॉक्टर सुंदरलाल पंचाल कारीलाल पंचाल, हीरालाल पांचाल ने स्वागत किया।

देवनानी ने बताया कि वह अब तक कई बार मां त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में आकर दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख समृद्धि कि कामना की।

शारदीय नवरात्रि का रविवार होने से सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु पदयात्रा कर मां के दरबार पहुंचे और दर्शन लाभ लिए।

गुजरात के गोधरा से आया दल गुजरात के गोधरा से महिला मंडल का दल आया। वह लंबे समय से मां के दर्शन की कामना कर रहे थे। उन्होंने गुजराती गरबा गाकर मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साथ ही कहा कि मां के दर्शन करने मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading