जयपुर के विश्वकर्मा रोड नंबर एक स्थित स्मृति वन पार्क में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जयपुर के विश्वकर्मा रोड नंबर एक स्थित स्मृति वन पार्क में विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गर्ग ने आम जनता को हृदय संबंधी रोगों और उनके बचाव के बारे में विस्तृत जानका
एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी जयपुर की ओर से आयोजित इस शिविर में एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉ. गर्ग ने हृदय रोगों से संबंधित शंकाओं का समाधान किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बनवारी लाल शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में आमजन और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
शिविर में बड़ी संख्या में आमजन और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक अशोक सहरिया ने किया, जिन्होंने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शिविर में आए सभी लोगों की निः]शुल्क ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल की जांचें की गईं।
डॉ. अशोक गर्ग ने बताया कि तनाव प्रबंधन, नियमित व्यायाम, बेहतर जीवनशैली और संतुलित आहार हृदय रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) पर लिखी अपनी पुस्तक का निशुल्क वितरण भी किया।
शिविर का समापन सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण के साथ हुआ। डॉ. गर्ग ने आपात स्थिति में सीपीआर करने की विधि और हृदय रोगों से उत्पन्न होने वाली अचानक आपात स्थितियों से बचाव के तरीके भी बताए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments