अजमेर के निकट मांगलियावास- केसरपुरा के कोटाज में होने वाले कालका माता मेला एवं जागरण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 29 सितम्बर की रात माता रानी का जागरण होगा, जिसमें भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं 30 सितम्बर मंगलवार को मेला भरेगा।

कालका माता की प्रतिमा।
मेला कमेटी के हरिसिंह रावत के मुताबिक कार्यक्रम में सिंगर एवं डांसर अनु, किरण पुष्कर, सिंगर रमेश नेणात, फूलसिंह रावत, कॉमेडियन राजा छैला और डांसर शारदा भीलवाड़ा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता के सभी मैच 15-15 मिनट के होंगे तथा सभी नियम लागू रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक रामस्वरुप लाम्बा, जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा, रावत महासभा अध्यक्ष देवी सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत और ग्राम पंचायत केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मेला कमेटी के मनोज सिंह, राम सिंह, सोनू सिंह, चेतन सिंह, शेर सिंह, ज्ञानी सिंह, अर्जुन सिंह, रवि सिंह, सुरेंद्र सिंह किशन सिंह गणेश सिंह मदन सिंह उमेद सिंह समेत ग्रामीण जोर शोर से मेले की तैयारी में जुटे हुए हैं।

पहाड़ी पर बना मंदिर।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments