अजमेर में भाजपा नेता की पत्नी की दिन-दहाड़े हत्या से दहशत फैल गई। बदमाशों ने महिला की ज्वेलरी लूटकर उसका गला रेत दिया। हमले में भाजपा नेता रोहित सैनी के भी गंभीर चोट आई है।
वारदात जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार (10 अगस्त) दोपहर 2 बजे की है। रोहित सिलोरा भाजपा मंडल के महामंत्री हैं। वे पत्नी के साथ ससुराल से रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रहे थे।

बाइक पर आए थे बदमाश, घेरकर हमला
सीओ उमेश गौतम (किशनगढ़ ग्रामीण) ने बताया कि उदयपुर कलां निवासी रोहित सैनी (35), पत्नी संजू सैनी (32) के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव में अपने ससुराल गए थे।
रविवार को दंपती रलावता से सिलोरा गांव की ओर संजू के रिश्ते में लगने वाले भाई के यहां राखी बांधने जा रहे थे। गांव पहुंचने से तीन किलोमीटर उनकी बाइक के बदमाशों ने रोक लिया।
फिर पीछे से भी एक बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद संजू को चाकू दिखाकर ज्वेलरी छीनने की कोशिश की।आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट भी की। ज्वेलरी लूटने के बाद उन्होंने संजू के गले पर चाकू से वार कर दिया।

हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने के लिए एसडीएम रजत यादव (ब्लू शर्ट में) भी पहुंचे। समाज के नेताओं ने एक ज्ञापन भी सौंपा है।
लूट के बाद बदमाश मौके से फरार
पुलिस ने बताया-लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने रोहित और संजू को घायल हालत किशनगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने संजू को मृत घोषित कर दिया। सीओ उमेश गौतम ने बताया- लूट कितने की हुई है, इसकी जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आ सकेगी।

घटना के बाद हॉस्पिटल के बाहर लोग जमा हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में नाराजगी है।
हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी
घटना की सूचना के बाद सैनी समाज के लोग अस्पताल में जुट गए। समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है।
मौके पर किशनगढ़ शहर, मदनगंज और गांधीनगर थाने का जाप्ता तैनात है। इस बीच कुछ युवाओं ने अस्पताल के बाहर रोड जाम करने की कोशिश की।
इस पर पुलिस ने समझाइश कर उन्हें वहां से हटा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा भी किशनगढ़ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि घायल पति से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments