☜ Click Here to Star Rating

क्रिकेटर आवेश खान रविवार की सुबह अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। दरगाह में उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी और अकीदत की चादर पेश की। दरगाह के झालरा लंगर खाना में जायरीनों को अपने हाथों से लंगर भी परोसा।

.

आवेश खान ने दरगाह के खादिम सैय्यद अजगर अली चिश्ती को एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया। इस बारे में उन्होंने बताया

QuoteImage

पिछली बार मैं बोल कर गया था और आज फाइनली उनके लिए बैट ले आया हूं। मैं अपनी तरफ से यह गिफ्ट देना चाहता था, क्योंकि जब हम दरगाह आते हैं तो वे हमें अच्छे से जियारत करवाते हैं और हमारा बहुत अच्छा ख्याल रखते हैं।

QuoteImage

आवेश खान ने कहा कि जब भी कोई नया कार्य शुरू करते हैं या कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता है, तो वह शुकराने के तौर पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जरूर आते हैं। यहां पर सुकून मिलता है।

अजमेर पहुंचे क्रिकेटर आवेश खान, देखिए PHOTOS….

परिवार के साथ दरगाह पहुंचे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान।

परिवार के साथ दरगाह पहुंचे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान।

क्रिकेटर आवेश खान ने रविवार को अजमेर शरीफ दरगाह में की जियारत, अकीदत की चादर पेश की

क्रिकेटर आवेश खान ने रविवार को अजमेर शरीफ दरगाह में की जियारत, अकीदत की चादर पेश की

दरगाह के झालरा लंगर खाना में जायरीनों को अपने हाथों से लंगर परोसते आवेश खान।

दरगाह के झालरा लंगर खाना में जायरीनों को अपने हाथों से लंगर परोसते आवेश खान।

खादिम को क्रिकेट बैट भेंट करते क्रिकेटर आवेश खान, पिछली बार का वादा किया पूरा।

खादिम को क्रिकेट बैट भेंट करते क्रिकेटर आवेश खान, पिछली बार का वादा किया पूरा।

आवेश खान ने फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें।

आवेश खान ने फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें।

क्रिकेटर आवेश खान की दरगाह से गहरी आस्था आवेश खान की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से गहरी आस्था है। वह 2 महीने पहले भी अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत के लिए आए थे। इससे पहले करीब चार माह पूर्व वह अन्य क्रिकेट सितारों के साथ दरगाह पहुंचे थे, जिनमें दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर शादाब खान शामिल थे।

(फोटो-वीडियो सहयोग-नजीर कादरी)

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading