बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके के रावतसर गांव में एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने ही घर के बाहर बने टांके में कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी शादी के कुछ साल बाद से उसके प्रेमी के साथ रहती थी। ब
इधर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण रविवार को हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए। मृतक की पत्नी और प्रेमी की गिरफ्तारी की परिजन मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस परिजनों से समझाइश की कोशिशों में जुटी हुई है।

डीएसपी अरविंद जागिड़ परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर रहे है।
पिता जागे तो नहीं मिला बेटा पुलिस के अनुसार रावतसर चवाणी मेघवालों की ढाणी निवासी नरसिंगाराम (34) पुत्र भंवराराम ने शनिवार रात को अपने घर के बाहर बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। पास में सो रहे पिता नींद से जागे तो देखा तो नरसिंगाराम नहीं था। रात को इधर-उधर ढूंढा, लेकिन मिला नहीं। टांके पर टॉर्च की रोशनी से देखा तो अंदर था। ग्रामीणों की मदद से उसे टांके से बाहर निकाला और आनन-फानन में बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया।

10 साल पहले हुई थी शादी मृतक के छोटे भाई बाबूलाल चौहान (28) ने बताया- नरसिंगाराम की शादी 10 साल पहले मीरा के साथ हुई थी। शादी के बाद 1 साल एक लड़का भी हुआ। साल 2017 से मीरा का रावतसर गांव के भैराराम (40) के बीच अवैध संबंध चल रहा था। वह उसके साथ ही रहती थी। पीहर और ससुराल वालों के समझाने के बाद भी मीरा मानी नहीं।

मृतक के भाई बाबूलाल चौहान ने बताया- नरसिंगाराम की शादी 10 साल पहले मीरा के साथ हुई थी। साल 2017 से मीरा का भैराराम के साथ अवैध संबंध चल रहा था।
पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार करने की मांग कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायती हुई थी। मीरा उल्टा नरसिंगाराम पर महिला थाने में मामला दर्ज कर उसको परेशान करती थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि मुकदमों और पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर नरसिंगाराम ने सुसाइड कर लिया। हमारी एक ही मांग है कि मीरा और उसके प्रेमी भैराराम को गिरफ्तार किया जाए।
मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट सदर थाने के थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया- नरसिंगाराम के भाई ने मृतक की पत्नी मीरा और भैराराम के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर रहे है। वहीं परिजनों से वार्ता चल रही है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments