![]()
वोट चोरी के आरोप पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विपक्ष पर पलटवार किया।
वोट चोरी के आरोप पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विपक्ष पर पलटवार किया है। नागर ने कहा कि गलत तरीके से जुड़े नाम हट रहे है तो विपक्ष की जमीन खिसक रही है।विपक्ष द्वारा वोट चोरी का आरोप लगाकर देश को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। इस भ्रम म
नागर ने कहा कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। स्वायत्तशासी संस्थाओं का दुरुपयोग किया है। आज चुनाव आयोग ऐसे नामों को हटा रहा है जिनके दो जगह नाम है या वो देश के निवासी नहीं है, आधार से उनको ट्रेस कर रहा है। प्रतिपक्ष के नेता जिन्होंने डेढ़ दो लाख वोट अपने यहां गलत तरीके से जुड़वा रखे है। वो नाम हट रहे तो आज उनकी जमीन खिसक रही है। ये देश को भ्रमित करने का काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि पहले भी इन्होंने चुनाव के समय ऐसे कोशिश की थी। आरोप लगाया था कि संविधान बदल देंगे। देश मे आज मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। संस्थाए काम कर रही है। देश विकसित दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश आज किसी भी दबाव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौता नहीं कर रहा। पीएम के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाकर देश की जनता भ्रमित कर रहा है। जनता इस इस भ्रम में नहीं आने वाली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments