![]()
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना कनवास की टीम ने विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी कर एक कंटेनर ट्रक से 402 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अंतर्राज्यीय बाजार
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि आरोपियों ने कंटेनर ट्रक की बॉडी में विशेष पार्टिशन बनाकर शराब छिपा रखी थी। गिरफ्तार आरोपियों में चुनाराम पुत्र नगाराम निवासी बाड़मेर और खेराजराम पुत्र हिमताराम निवासी जोधपुर शामिल हैं। दोनों आरोपी शराब की बड़ी खेप हरियाणा से अन्य राज्यों में ले जाने की फिराक में थे।
इस कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीना और वृताधिकारी सागोद बाबूलाल के सुपरविजन में थाना अधिकारी श्यामाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने योजना बनाकर आज 14 सितंबर को ट्रक नंबर HR 55 V 0781 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब से भरी 402 पेटियां बरामद हुईं।
पुलिस ने कंटेनर ट्रक को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन का खुलासा किया जा सके। कोटा ग्रामीण पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments