![]()
राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने जेल प्रहरी भर्ती के पदों में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद 803 पदों पर होने वाली भर्ती में कल 165 पदों को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब प्रदेशभर में कुल 968 पदों पर जेल प्रहरियों की भर्ती
दरअसल, राजस्थान सरकार ने 803 पदों पर प्रदेशभर में जेल प्रहरी भर्ती करने का फैसला किया था। इस साल आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 8 लाख 20 हजार 942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसके बाद 12 अप्रैल प्रदेश के 38 जिलों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 6 लाख 10 हजार 168 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जो कुल अभ्यर्थियों का 74.33 प्रतिशत था।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि सरकार ने जेल प्रहरी भर्ती में 165 पद बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद प्रदेश भर में अब 968 पदों पर जय प्रहरियों की भर्ती की जाएगी। इसी अनुरूप ही अब कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में भर्ती शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। ऐसे में इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जेल प्रहरी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments