![]()
कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दरा घाटी में सालों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से केंद्र सरकार ने कंवलपुरा और दरा रेलवे स्टेशनों के बीच आर्च ब्रिज संख्या 148 के पास नया रेलवे अंडरपास (
परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 9.98 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। आरयूबी का निर्माण कोटा-झालावाड़ सेक्शन के किलोमीटर 297.7 पर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर किया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और इसे तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दरा नाल में लंबे समय से यातायात जाम की समस्या रही है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस दबाव को कम करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में नई सड़क की योजना पर भी विचार हुआ था। हालांकि परियोजना दीर्घकालिक समाधान के रूप में उपयुक्त थी। लेकिन इसमें अधिक समय लगने के कारण तात्कालिक राहत के लिए आरयूबी को प्राथमिकता दी गई। बिरला ने इस प्रस्ताव पर संबंधित मंत्रालयों एवं रेलवे अधिकारियों के साथ लगातार संवाद कर इसे स्वीकृति दिलाई। यह नया आरयूबी कोटा और झालावाड़ के बीच यातायात को सुगम बनाएगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments