☜ Click Here to Star Rating



जैसलमेर में जासूसी के शक में पकड़ा गया गेस्ट हाउस का मैनेजर। (फोटो सोर्स AI जनरेटेड)

जैसलमेर में बीती रात सुरक्षा एजेंसियों ने DRDO (The Defence Analysis and Improvement Organisation ) चांधन स्थित गेस्ट हाउस के मैनेजर को पकड़ा है। पकड़ा गया महेंद्र प्रसाद पुत्र चैनी राम, अल्मोड़ा, उत्तराखंड का निवासी है।

.

मैनेजर महेंद्र प्रसाद पर भारत की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को साझा करने का शक है। इसी आधार पर बीती रात सुरक्षा एजेंसियों ने महेंद्र प्रसाद को पकड़ा है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि महेंद्र प्रसाद को आज JIC (जॉइंट इंटेरोगेशन कमेटी) को सौंपा जाएगा जहां जिले में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी महेंद्र प्रसाद से कड़ी पूछताछ करेंगे।

DRDO के गेस्ट हाउस का मैनेजर है महेंद्र

बताया जा रहा है कि महेंद्र प्रसाद पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बने DRDO के गेस्ट हाउस का मैनेजर है। वो अल्मोड़ा, उत्तराखंड का रहने वाला है और साल 2008 से मैनेजर के तौर पर DRDO के गेस्ट हाउस में तैनात है। फील्ड फायरिंग रेंज में सेना, DRDO के कई बड़े अधिकारी और वैज्ञानिक आदि युद्धाभ्यास, हथियारों के परीक्षण आदि के लिए आते रहते हैं।

ऐसे में महेंद्र प्रसाद पर इनकी जानकारियां पाकिस्तान को मोबाइल फ़ोन द्वारा साझा करने के आरोप है। महेंद्र के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान से कॉल आने आदि की जानकारी मिलने पर उसको सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया है। अब उसके मोबाइल फोन को खंगाल कर उससे पूछताछ कर पाकिस्तान से कनेक्शन को लेकर पड़ताल की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading