![]()
डीसीपी विनीत बंसल के नेतृत्व में वेस्ट जिले में पुलिस ने कार्रवाई की।
जोधपुर के वेस्ट जिले की पुलिस ने कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस की 45 टीमों का गठन किया गया जिसमें 238 पुलिसकर्मियों ने 327 ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने हार्डकोर अपराधियों को भी चेक क
डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान 22 मामले दर्ज किए। जिसमें से दो प्रकरण आरएनसी एक्ट पुलिस थाना लूणी, सात प्रकरण 13 RPGO, 9 प्रकरण आबकारी एक्ट व 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए गए।
पुलिस ने अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 49.269 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, 567 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
एरिया डोमिनेशन के दौरान अन्य एक्ट में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि विभिन्न मामलों में फरार 12आरोपियों को पकड़ा गया। इस अभियान में पुलिस ने 5 हिस्ट्रीशीटर, 1 पांच हजार के इनामी को भी गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments