![]()
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कोटा में सर्किट हाउस में मीडिया से बात की।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कोटा में सर्किट हाउस में मीडिया से बात की।बिल्डिंगों की जर्जर हालातो पर उन्होंने कहा कि यह प्राथमिकता का विषय है। राजस्थान बड़ा प्रदेश है। बहुत समय से राजस्थान में शिक्षा का ढांचा है। शिक्षा के ढांचे
उसके बाद राज्य सरकार ने प्लांडवे में फंड अलॉट किया है। ऐसे भवनों को चिन्हित करने का काम किया है। उन सब भवनों का जीर्णोद्वार करें मेंटिनेंस करें। इस पर काम किया है।कुछ सुझाव सरकार के पास आए है उनपर काम चल रहा है। लांग टर्म प्लांनिग के हिसाब से क्या ऐसा फंड बन सकता है। उसके देखेंगे। हम आयोग की तरफ से सरकार को सुझाव दें, उस फंड के माध्यम से लगातार इनके मेंटिनेंस की व्यवस्था हो सकें। बार बार सरकार पर निर्भरता नहीं रहे ऐसे प्रयास करें।
उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस राज में 5 साल निराशा का माहौल था,, राजस्थान में अनिश्चितता का वातावरण था। भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में उसको दूर करने का काम किया।
कांग्रेस राज में विशेष रूप से कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर थी, परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थी में डर का माहौल था, क्राइम रेट बढ़ा हुआ था। ईआरसीपी को लेकर केवल राजनीति हुई। यमुना जल समझौता 50 साल से कांग्रेस पार्टी अटका रही थी। प्रदेश में बिजली कटौती से लोग परेशान रहते थे। भाजपा सरकार बनते प्राथमिकता से ईआरसीपी, यमुना प्रोजेक्ट, पेपर लीक माफिया पर SOG ने कार्रवाई की। कानून व्यवस्था को सम्भालने का काम किया। बिजली व इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी काम किया।
उन्होंने गहलोत के ‘प्रदेश में कुछ भी काम नहीं हो रहे, सीएम को माला पहनाएंगे’ बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत माला तैयार रखें , जल्द ही काम पुरे होने के बाद सीएम भजनलाल को जाकर माला पहनाएं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments