☜ Click Here to Star Rating



ग्राम पंचायत कूंकरा मांकरा में सीसी खरंजा निर्माण कार्य कराए बिना ही पेमेंट उठाने का मामला सामने आया है।

सैंपऊ उपखंड की ग्राम पंचायत कूंकरा मांकरा में विधायक कोटे से स्वीकृत सीसी खरंजा निर्माण कार्य में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। स्वीकृत स्थान पर काम कराए बिना ही भुगतान उठा लिया गया है।

.

बुधवार को जब पेंटर गांव खपरैला में कार्य की पूर्णता पट्टिका लिखने पहुंचा, तब स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने देखा कि पट्टिका पर ‘सीसी खरंजा मय नाली लखन के घर से बैनीराम के घर की ओर’ लिखा जा रहा था। उन्होंने आपत्ति जताई कि निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है और पूर्णता पट्टिका लिखी जा रही है।

पेंटर ने बताया कि उसे सरपंच के द्वारा यह काम सौंपा गया था। इस पर ग्रामीणों ने सरपंच के शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका आरोप था कि गांव के लोग बाड़ी विधायक जसवंत सिंह से कार्य स्वीकृत कराकर लाए थे।

जिस स्थान के लिए कार्य स्वीकृत था, वहां सरपंच ने मिट्टी तक नहीं डलवाई। फिर भी कार्य को पूर्ण बताते हुए 5 लाख की कुल स्वीकृत राशि में से 4,99,699 रुपए खर्च कर दिए गए हैं। ग्रामीण पेंटर द्वारा लिखी कार्य पूर्णता पट्टिका देखकर हैरान रह गए।

ग्रामीण भंवर सिंह, बबलू, विनीत, निरंजन, महेंद्र, धोनी, चरण सिंह, मदन सिंह, चंद्रभान, मोहित, दुष्यंत, मनोज, पोप सिंह, हाकिम और विजय ने बताया कि विधायक कोटे से स्वीकृत कार्य की एजेंसी स्थानीय ग्राम पंचायत थी। सरपंच ने संबंधित जगहों पर कार्य करने के बजाय फर्जी तरीके से कार्य पूर्ण होना बताकर 4,99,699 रुपए का भुगतान उठा लिया है। इस मामले में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ से जांच कराने की मांग की है।

कार्य का विवरण

सीसी खरंजा कार्य मयनाली लखन के घर से बैनीराम के घर की ओर खपरैला, एमएलए-एलएडी योजना के तहत 2025-26 में स्वीकृत किया गया था। प्रशासनिक स्वीकृति 30 मई 2025 को और वित्तीय स्वीकृति 13 जून 2025 को दी गई थी। स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए थी, जिसमें से 4,99,699 रुपए खर्च दिखाए गए हैं। कार्य संस्था ग्राम पंचायत कूंकरा मांकरा थी। कार्य 22 जून 2025 को शुरू होकर 6 जुलाई 2025 को पूर्ण होना दर्शाया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading