![]()
कोटा के श्रीनाथपुरम इलाके में एक मकान के अंदर देर रात एक साढ़े 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक अनिल शर्मा ने कोबरा सांप का रेस्क्यू करने के लिए इसमें स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया।
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि अनिल शर्मा, रजत शर्मा के मकान के अंदर एक्टिवा बाइक के पास ब्लैक कोबरा सांप बैठा हुआ था जैसे ही अपने परिवार के लोगों में उसे देखा तो घबरा गए। मकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई सभी लोग अपने मोबाइल के कमरे में सांप की फोटो वीडियो बनाते नजर आए।
उन्होंने बताया कि कुछ ही देर की मशक्कत के बाद 5:30 फीट लंबे ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया और वन विभाग के अधिकारी भवानी सिंह जादौन को भी सूचना दे दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments