![]()
उत्तर रेलवे ने बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर मालानी एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेल दिल्ली के स्थान पर बाडमेर-दिल्ली सराय के बीच चलेगी। वहीं, पैसेजर की सुविधाओं और एक्स्ट्रा ट्रैफिक को देखते हुए बाड़मेर-दिल्ली कैंट एक तरफा स्प
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- गाडी संख्या 20487, बाडमेर-दिल्ली सराय मालानी एक्सप्रेस 13 सितंबर से बाडमेर से रवाना होगी। वह ट्रेन दिल्ली सराय स्टेशन पर 12.30 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20488, दिल्ली सराय-बाडमेर मालानी एक्सप्रेस 14 सितंबर से दिल्ली के स्थान पर दिल्ली सराय से 15.50 बजे रवाना अपने निर्धारित समय से बाड़मेर पहुंचेगी।
एक दिन स्पेशल ट्रेन
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- गाडी संख्या 04817, बाडमेर -दिल्ली कैंट एक तरफा स्पेशल रेलसेवा आज यानी 13 सितंबर को (01 ट्रिप) बाडमेर से 12.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन 03.50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन बायतु, बालोतरा, समदडी, दुदाड़ा, लूनी , जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाडी, पटौडी रोड व गुडगांव स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 08 सेकेंड स्लीपर, 05 जनरल कैटेगरी व 02 गार्ड डिब्बे होगें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments