![]()
कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कल्याणपुरा निवासी सुरेश नायक अपने एक मंजिला मकान की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गए। गिरने के बाद सुरेश गंभीर रूप से घायल ह
.
सिमलिया थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह हादसा छत से गिरने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments