भरतपुर पुलिस की हेड कांस्टेबल बॉडी बिल्डिंग में रच रही इतिहास।
भरतपुर पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल में बॉडी बिल्डिंग में भरतपुर का नाम रोशन कर रही है। पुलिसकर्मी ने हाल ही में हरियाणा में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा संजू कुमारी देश में ही नहीं विदेश में भी भरतपुर पुलिस का डं
संजू को वेस्ट बॉक्सर का खिताब मिल चुका है
संजू कुमारी (35) ने बताया की उनकी शादी साल 2011 में चंद्र प्रकाश निवासी पुष्प वाटिका कॉलोनी के साथ हुई थी। साल 2014 में उनके एक बेटा हुआ। जिसके बाद उनका बॉडी वेट बढ़ गया। इसलिए शरीर का वजन कम करने के लिए उन्होंने बॉक्सिंग शुरू की, साथ ही पुलिस में नौकरी के कम्पटीशन की तैयारी भी शुरू की, 17 अप्रैल 2016 को उनकी भरतपुर पुलिस में नौकरी लग गई। नौकरी के साथ संजू बॉक्सिंग करती रहीं। नौकरी में रहते हुए संजू ने 4 बार नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट खेले। साल 2018 में उन्हें राजस्थान वेस्ट बॉक्सर का खिताब भी मिला।

देश ही नहीं बल्कि विदेश में जीत चुकी हैं मेडल।
सिर में चोट लगी तो बॉक्सिंग छोड़ बॉडी बिल्डिंग में आई
साल 2019 में हरियाणा में पुलिस के गेम्स हुए। जिसमें उनकी फाइट SSB फ़ोर्स में तैनात होलिना निवासी मणिपुर के साथ हुई। इस फाइट में संजू के सिर में चोट लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें बॉक्सिंग छोड़नी पड़ी। कुछ दिन आराम करने के बाद संजू ने साल 2019 में ही बॉडी बिल्डिंग की तैयारी शुरू कर दी। साल 2021-22 में महाराष्ट्र के पुणे में ऑल इंडिया पुलिस के गेम्स हुए। जिसमें संजू ने पहली बात बॉडी बिल्डिंग के कंपटीशन में भाग लिया। उन्होंने पहली बार में गोल्ड मेडल जीता।
23 सितंबर को जीता सिल्वर मेडल
साल 2023 में कनाडा में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स हुए। जिसमें संजू ने 2 सिल्वर मेडल जीते। इस बार संजू ने मलेशिया और चीन को हराया। साल 2023 में हरियाणा में आल इंडिया पुलिस गेम्स हुए। जहां संजू ने गोल्ड मेडल जीता। साल 2024 में लखनऊ में आल इंडिया पुलिस गेम्स हुए वहां भी संजू ने गोल्ड मेडल जीता। 20 से 24 सितंबर 2025 के बीच हरियाणा के मधुवन में आल इंडिया पुलिस गेम्स हुए जहां संजू ने सिल्वर मेडल
जीता।

अब संजू का सपना है कि वह बॉडी बिल्डिंग में एशिया और वर्ल्ड लेबल पर ट्रायल दें।
पिता को देख गेम्स में जाने की रूचि बढ़ी
संजू ने बताया की उनके पिता जगदीश निवासी नगला बरताई गांव पहलवान थे। उन्हीं को देखकर उनकी रूचि गेम्स में बढ़ी। इसलिए वह एथलीट बनना चाहती हैं। संजू के पति चंद्र प्रकाश PWD विभाग में सहायक लेखा अधिकारी हैं। संजू और चंद्र प्रकाश के पास एक बेटा है सिद्धार्थ (12) जो 7वीं क्लास में पढ़ता है और एक बेटी है रिद्दी (10) वह 5वीं क्लास में पढ़ती है। अब संजू का सपना है की वह एशिया और वर्ल्ड के लिए बॉडी बिल्डिंग में ट्रायल दें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments