झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र की जीणी पंचायत में शुक्रवार रात को एक युवक की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को करीब 150 मीटर तक घसीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विजय के 5 व
हत्या से पहले हुई शराब पार्टी
जानकारी के अनुसार जीणी निवासी विजय पुत्र सुरेश कुमार (35) अपने ही चचेरे भाई प्रदीप पुत्र इन्द्र सिंह और गांव के मानसिंह पुत्र पोलाराम के साथ रात को घर से निकला था। तीनों ने जीणी स्थित पेट्रोल पंप के पास शराब पार्टी की। देर रात करीब11 बजकर 15 मिनट पर लौटते समय आपस में विवाद हो गया।

अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन
कहासुनी के बाद चढ़ाई कार
दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर कार चला रहे प्रदीप ने विजय को कुचल दिया। युवक कार के नीचे फंस गया और करीब डेढ़ सौ मीटर तक कार के नीचे घसीटा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक को सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विजय के परिजनों ने सूरजगढ़ थाने में प्रदीप और मानसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments