![]()
अभ्यर्थियों को फुल बाजु की शर्ट खुलवाई गई
आरपीएससी की और से सीनियर टीचर परीक्षा-2024 का आयोजन शहर में किया जा रहा हैं। परीक्षा में कुल 65 सेंटर बनाए हैं। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 3 से 5:30 बजे तक होगी। सेंटर पर हर अभ्यर्थी की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से
अभ्यर्थियों को फुल बाजु की शर्ट खुलवाई गई
नयापुरा इलाके में जेडीबी कन्या महाविद्यालय में अभ्यर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने दिया। पुरुष अभ्यर्थियों को फुल बाजु की शर्ट खुलवाई गई, वही महिला अभ्यर्थियों के हाथों की चूड़ी कानों के झुमके लॉन्ग और पैरों से बिछिया खुलवाई गई। कई अभ्यर्थियों से हाथों में बंधे हुए धार्मिक डोरे भी खुलवाएं।
परीक्षा शुरू होने से परीक्षा सेंटर दो घंटे पहले खोले गए और परीक्षा से एक घंटे पहले बंद किए।
दूसरे दिन सुबह की पारी में जीके ग्रुप-बी का पेपर हुआ। दूसरी पारी में हिंदी का पेपर होगा। लगातार अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 11 उड़नदस्ते तैनात रखे। ड्रेस कोड के अनुसार केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर कॉलेज स्कूल के प्रिंसिपल केंद्राधीक्षक मौजूद।
निरीक्षण के लिए अलग-अलग संख्या में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक फ्लाइंग टीम। सरकारी परीक्षा केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक एवं प्रत्येक प्राइवेट परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक लगाए गए। प्रत्येक केंद्र पर दो विडियोग्राफर भी लगाए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments