पहली पारी की परीक्षा देकर बाहर जिकलते परीक्षार्थी।
आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को पहली पारी की परीक्षा 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है। पहली में रजिस्टर्ड 9960 अभ्यर्थियों में से 7675 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 2285 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं।
आज भी रविवार की तरह 6-7 अभ्यर्थी लेट आने से परीक्षा देने से वंचित हो गए। मालपुरा क्षेत्र की एक युवती 10-15 सेकेंड लेट होने से पर परीक्षा सेंटर सेंट सोल्जर स्कूल के बाहर गेट पर ही बैठकर खूब देर तक रोई। उसने रोते हुए गेट पर हाथ मार कर काफी देर तक गेट खोलने की गुहार लगाई। लेकिन, परीक्षा के नियमों के आगे सब बेबस नजर आए। गेट नहीं खुलने पर लोगों ने उसे समझा कर घर के लिए रवाना कर दिया। ऐसे ही इमानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोंक पर भी एक दो मिनट लेट आए चार अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए।

लेट हुई युवती गेट पर बैठकर रोती हुई।
72 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
ADM राम रतन सौकरिया ने बताया कि पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर बाद 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक होगी। एक घंटे पहले परीक्षा सेंटर पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। पुलिस समेत अन्य की माकूल व्यवस्था की गई है।
12 सितंबर तक चलने वाली सेकंड ग्रेड भर्ती इस परीक्षा के लिए जिले में 72 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से सेंटर पर दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। पांच दिन तक परीक्षा दो पारियों में और आखिरी दिन सुबह की पारी में ही होगी। सुबह की पारी सुबह दस बजे और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी । पहले दिन सुबह की पारी में सामान्य ज्ञान और दूसरी पारी में हिंदी की परीक्षा है । यह परीक्षा 2129 पदों के लिए होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments