![]()
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नूपुर मालव के नेतृत्व में एक टीम ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बूंदी जिले में भाजपा महिला मोर्चा ने एक अनूठी पहल की है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नूपुर मालव के नेतृत्व में एक टीम ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी।
इस कार्यक्रम में एसपी राजेंद्र कुमार मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा सहित समस्त पुलिस के जवान मौजूद रहे। यह पहल राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य समाज की सुरक्षा में पुलिस बल के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था। राखी के माध्यम से पुलिसकर्मियों से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्धता ली गई।
कार्यक्रम का एक अन्य लक्ष्य त्योहारों के जरिए सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना था। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बूंदी की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को “सामाजिक भाई” मानकर उन्हें रक्षा का दायित्व सौंपा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments