![]()
शहर के आर के पुरम थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया। व्यक्ति ने तीनों बदमाशों का डटकर सामना किया। पास के मकान से दूसरा व्यक्ति शोर गुल सुन बहार आया तो तीनों बदमाश फरार हु
पीड़ित भीम सिंह ने बताया कि मैं कारीगरी का काम करता हूं। कल शाम 6 बजे के लगभग नयागांव इलाके में एक साइड देखने गया था। वहां से लौटने के दौरान श्रीनाथपुरम इलाके में साइंस अकादमी के पास बाइक सवार तीन युवक जिनकी उम्र 18 से 20 साल थी, इन युवकों ने मुझे साइकिल से रुकवाया और मुझसे पूछताछ करने लगे। एक युवक ने मेरे से छीन छपती पेट की जेब में हाथ डालने लगा मैंने उसे दूर किया तो दूसरे युवक ने चाकू निकाल लिया। उसने मुझ पर चाकू से वार किया मैंने उसका हाथ पकड़ लिया वह हाथ छुड़ा नहीं पाया। शोर शराबा सुन पास के मकान में रह रहे एक व्यक्ति बाहर आए तो यह तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
भीम सिंह ने बताया कि कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई। मैंने आरके पुरम थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। पुलिस को इस घटना का वीडियो भी उपलब्ध करवाया है। इस वीडियो में तीनों बदमाश फरार होते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments