☜ Click Here to Star Rating



रामगंजमंडी के रहने वाले ससुर पर उनकी ही पुत्रवधू ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जुर्म प्रमाणित पाया गया तो आज कोटा की अदालत में आरोपी को पुलिस ने पेश किया। आरोपी ससुर को 14 दिन के लिए जेल भे

.

रामगंजमंडी थाने के एएसआई हंसराज ने बताया आरोपी के खिलाफ उनकी पुत्रवधू ने छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। इस पूरे मामले पर अनुसंधान अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार थाना अधिकारी के द्वारा जांच की गई। आरोपी के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाया गया। जिस पर आज कोटा न्यायालय में पेश किया गया है। यह था पूरा मामला

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका पति जयपुर में पढ़ाई करता है। इस दौरान घर में अकेले रहने पर ससुर रात को कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करता और अश्लील हरकतें करता था। उसने सारी बातें पति और परिवार को बताईं और आखिरकार 2 अगस्त को रामगंजमंडी थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी तीन दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर 5 अगस्त को पीड़िता ने परिजनों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सात अगस्त को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हुए, जिसके बाद भी ससुर की गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़िता और उसके परिजनों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी ससुर को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। आरोपी ससुर को कोटा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी ससुर को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading