☜ Click Here to Star Rating



बुजुर्ग महिला से लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

भीलवाड़ा में अपराधियों की धर पकड़ और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत कारोई थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे चोरी के गहने

.

बाइक पर आए थे बदमाश

कारोई थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के भूनास में रहने वाली जमनी पत्नी देवकिशन गाडरी 31 जुलाई को दोपहर में करीब 3 बजे अपने गांव भुनास में घर के पास नोहरे में जा रही थी, इसी बीच दो बाइक सवार नकाबपोश युवक वहां आए। एक ने उनकी गर्दन पकड़ ली और चाकू लगाकर गले से सोने की रामनवमी, दो मांदलिए, चार मोती लूट लिए और अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकले।

प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया

सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम ने इनका पीछा किया तो दोनों बदमाश महेंद्रगढ़ के जंगलों में अपनी बिना नंबरी बाइक को छोड़कर भाग निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के संभावित रूट के सीसीटीवी फुटेज देखकर उनका टेक्निकल एनालिसिस किया,बिना नंबरी बाइक की जांच की और मुखबिर से इन्फॉरमेशन कलेक्ट कर चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ करते हुए गंगापुर थाने में गिरफ्तार दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया। इन दोनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन कर लूटे हुए गहने बरामद किए।

ये थे टीम में शामिल

आरोपियों को पकड़ने गई टीम में कारोई थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार, कॉन्स्टेबल हेमेंद्र,नरपत और विक्रम सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हुसैन पिता कासिम अली निवासी गंगापुर पप्पू लाल पिता शांतिलाल निवासी गंगापुर को गिरफ्तार किया है ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading