![]()
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल पर तिरंगा रैली निकाली।
धौलपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं ने साइकिल पर तिरंगा रैली निकाली। रैली नगर परिषद से शुरू होकर तीर्थराज मचकुंड तक गई।
भाजपा की ओर से अलग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने किया। बुधवार शाम को आरएसी परेड ग्राउंड पर 15 अगस्त की सुबह होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को आखिरी रूप दिया गया। परेड ग्राउंड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान होने वाली परेड की अंतिम रिहर्सल संपन्न हुई। डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला ने परेड की सलामी ली।
मंगलवार रात को हुई आधे घंटे की बारिश से परेड ग्राउंड में पानी भर गया। नगर परिषद के कर्मचारी जल निकासी में लगे रहे। विभिन्न टुकड़ियों ने जल भराव की स्थिति में भी अपनी रिहर्सल पूरी की।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन आरएसी परेड ग्राउंड पर किया जाएगा। जहां वर्तमान में जल भराव की समस्या बनी हुई हैं। ऐसे में नगर परिषद युद्ध स्तर पर परेड ग्राउंड को सुखाने में लगी हुई हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments