खेतड़ी उपखंड के सिहोड़ गांव में 65 आर्म्ड रेजीमेंट के हवलदार राजेंद्र सिंह का निधन हो गया। सिक्किम में तैनात 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जयपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को उन

2006 में सेना में भर्ती हुए थे
2006 में अहमदनगर से सेना में भर्ती हुए राजेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी ज्योति कंवर, एक बेटा दक्ष और बेटी साक्षी हैं। जयपुर से आई सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
अंतिम संस्कार में पूनम धर्मपाल गुर्जर, भामाशाह मनोज कुमार घुमरिया, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, तहसीलदार सुनील कुमार, पूर्व सरपंच वीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, केसर देव और थानाधिकारी भजनाराम समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि राजेंद्र सिंह एक बहादुर जवान थे। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को गहरा दुख पहुंचा है।

जवान के अंतिम संस्कार से पहले गॉर्ड ऑनर दिया गया।

जवान की पत्नी ज्योति कंवर अंतिम दर्शन के दौरान बेसुध हो गई।

पिता के अंतिम दर्शनों के दौरान बेटी साक्षी रोते-रोते बेसुध हो गई।

बेटा दक्ष पिता के पार्थिव देह को देख फूट-फूट कर रोने लगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments