लूणी रेलवे स्टेशन के निकट क्षेत्र की फाटक संख्या सी-1 पर फेंकी बजरी हटाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
जोधपुर रेल मंडल के लूणी क्षेत्र में किसी बदमाश ने पटरियों पर बजरी डालकर रेल मार्ग को बाधित कर दिया, तो वहीं, दोपहर में जोधपुर से साबरमती के लिए रवाना हुई ट्रेन से कैटल रनओवर की वजह से यह गाड़ी करीब एक घंटे तक बीच रास्ते में अटकी रही। कैटल रनओवर की वजह
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लूणी रेलवे स्टेशन के निकट की फाटक संख्या सी-1 पर किसी अज्ञात वाहन (संभवतया डंपर) ने बड़ी मात्रा में बजरी खाली कर दी। इसके कुछ देर बाद ही एक मालगाड़ी समदड़ी की तरफ से जोधपुर आ रही थी। इसे देखकर गेटमैन सानू खां ने भागते हुए उस मालगाड़ी के सामने लाल झंडी दिखाते हुए रुकवाया। इसके बाद ट्रेक से बजरी हटाकर मालगाड़ी को रवाना किया जा सका।

अजीत रेलवे स्टेशन के निकट कैटल रनओवर की वजह से पटरियों की कई क्लिप्स टूट गईं।
दूसरी ओर, मंगलवार सुबह जोधपुर-साबरमती इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20485) धुंधाड़ा से आगे अजीत स्टेशन के पास एक गोवंश के अचानक पटरी पर आ जाने से हादसे का शिकार हुई। इस दुर्घटना में ट्रेन के इंजन के नीचे गोवंश के टुकड़े फंस गए और पटरी की कई क्लिप्स खुल गईं, जिससे ट्रैक पर करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और इंजन के नीचे फंसे गोवंश के टुकड़ों को बाहर निकालने के साथ ही टूटी क्लिप्स को सही किया गया। इसके बाद सुरक्षा जांच पूरी होने पर ट्रेन रवाना की गई।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments