☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में त्योहार और शादी के सीजन की रौनक के बीच लगन मंडप दिवाली एग्जीबिशन का आगाज हो गया है।

जयपुर में त्योहार और शादी के सीजन की रौनक के बीच लगन मंडप दिवाली एग्जीबिशन का आगाज हो गया है। टोंक रोड स्थित होटल रॉयल ऑर्किड पर आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी ने पहले ही दिन शहरवासियों को दिवाली और शादी की शॉपिंग का बेहतरीन अवसर दिया।

.

सुबह से ही एग्जीबिशन स्थल पर महिलाओं और परिवारों की भीड़ देखी गई। इस बार प्रदर्शनी में खासतौर पर दिवाली को ध्यान में रखते हुए होम डेकोर और गिफ्टिंग आइटम्स की भरमार रही। जयपुर की पहचान ब्लू पॉटरी और मार्बल क्राफ्ट को विजिटर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

सुबह से ही एग्जीबिशन स्थल पर महिलाओं और परिवारों की भीड़ देखी गई।

सुबह से ही एग्जीबिशन स्थल पर महिलाओं और परिवारों की भीड़ देखी गई।

शादी के मौसम को देखते हुए आयोजकों ने देशभर से चुने हुए डिजाइनर्स का शानदार कलेक्शन पेश किया है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब और कोलकाता से आए डिजाइनर्स के वेडिंग वियर, भारी लहंगे, दुल्हन के शाही जोड़े और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स खरीदारों को खूब भा रहे हैं। वहीं बनारस और असम से लाई गई पारंपरिक सिल्क साड़ियाँ और ड्रेस मटेरियल भी प्रदर्शनी की खास आकर्षण बनी हुई हैं।

एग्जीबिशन में आए एक विजिटर ने कहा कि दिवाली और शादी की तैयारियों का इतना बेहतरीन कलेक्शन एक ही जगह मिलना शानदार अनुभव है। खासकर ब्लू पॉटरी और सिल्क साड़ियों का चुनाव हमें बहुत पसंद आया।

एग्जीबिशन में आए एक विजिटर ने कहा कि दिवाली और शादी की तैयारियों का इतना बेहतरीन कलेक्शन एक ही जगह मिलना शानदार अनुभव है।

एग्जीबिशन में आए एक विजिटर ने कहा कि दिवाली और शादी की तैयारियों का इतना बेहतरीन कलेक्शन एक ही जगह मिलना शानदार अनुभव है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जयपुरवासियों को खरीदारी के साथ-साथ देशभर की कला, संस्कृति और फैशन से जोड़ना है। इस बार खास ध्यान ऐसे प्रोडक्ट्स पर दिया गया है, जो त्योहार और विवाह दोनों की तैयारियों को एक साथ पूरा कर सकें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading