![]()
झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
झालावाड़ में सोमवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मिनी सचिवालय के सभागार में हुई इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी विभागो
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा संस्थान या राजकीय कार्यालय का संचालन नहीं किया जाए। उन्होंने बारिश के दौरान लोगों को पुलिया और रपटों से दूर रहने की सलाह देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान, हरियालो राजस्थान और आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जर्जर भवनों की सूची व भवनों की सही स्थिति होने का प्रमाण पत्र दें
जिला कलक्टर ने कहा कि जो भवन जर्जर हैं उन्हें सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम ध्वस्त करवाकर संबंधित स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा संस्थान और राजकीय कार्यालय के संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करें। साथ ही संबंधित विभाग उनके अधीनस्थ कार्यालयों के जर्जर भवनों की सूची व भवनों की सही स्थिति होने का प्रमाण पत्र जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
पिपलोदी गांव के हर घर में हो बिजली व गैस कनेक्शन
जिला कलक्टर ने पिपलोदी गांव के हर घर का सर्वे करवाते हुए जिन घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है वहाँ शीघ्र उचित कार्रवाई करते हुए निशुल्क बिजली कनेक्शन करवाने तथा जहाँ गैस कनेक्शन नहीं हैं उन घरों में गैस कनेक्शन के साथ चूल्हे की व्यवस्था करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर राठौड़ ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समारोह में पिपलोदी गांव के बच्चों, उनके परिजनों के आने जाने, बैठने सहित समारोह के आयोजन के संबंध में अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू क्रियान्वयन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले में लगाये 26 लाख पौधे
इस दौरान उप वन संरक्षक सागर पंवार ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 21 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 26 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग लगाए गए पोधों की जिओ टैगिंग के कार्य में प्रगति लाएं।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक चारण ने संपर्क पोर्टल पर लम्बित चल रहे प्रकरणों की विभागवार जानकारी देते हुए शीघ्र उनका निपटारा करवाने तथा ई फाइल का संचालन व निपटारे में कम से कम समय में करने के निर्देश सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments