☜ Click Here to Star Rating



कोटा के नया गांव आवली रोजड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खाली प्लॉट में दो जहरीले कोबरा सांप आपस में भिड़ गए। पास के मकानों में रहने वाले लोगों ने यह नजारा देखा तो तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया।

.

मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि दोनों नर ब्लैक कोबरा सांप थे। इनमें से एक की लंबाई करीब 4 फीट और दूसरे की 5 फीट थी।

गोविंद शर्मा ने बताया कि दोनों सांप एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे और लड़ाई में घायल हो चुके थे। उनके मुंह से खून तक निकल रहा था। यह दोनों सांप एक-दूसरे को खत्म करने और खाने की कोशिश में लगे थे।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते रेस्क्यू टीम ने दोनों को अलग किया और सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद दोनों सांपों को जंगल में छोड़ा गया। स्नेक कैचर ने बताया कि यदि उन्हें अलग नहीं किया जाता तो दोनों में से एक या फिर दोनों की मौत हो सकती थी।

रेस्क्यू के बाद इस पूरी घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। इलाके में जहरीले सांपों की मौजूदगी से लोग सहम गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading