![]()
पाल देवल गांव में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल गांव में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग नदी पर नहाने गया था। पैर फिसलने से ये हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि पाल देवल निवासी भरत मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता हाजा डामोर (53) नहाने के लिए गांव के पास बह रही नदी में नहाने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से उसके पिता नदी में बह गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को नदी से निकलवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। सूचना पर पुलिस मॉर्चुरी पहुंची, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments