![]()
कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दूसरे दिन कोटा में एक अनूठी पहल की शुरुआत की। उनके प्रयासों से यहां पर “नमो टॉय बैंक” की स्थापना हुई, जिसका शुभारंभ स्वयं बच्चों के हाथों हुआ। खास बात यह रही कि इस टॉय बैंक का संचालन भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई इस पहल में कोटा के स्कूली बच्चों ने हजारों खिलौने दान किए। इन खिलौनों को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचा जाएगा, ताकि उनके चेहरों पर मुस्कान लौट सके।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि बच्चे केवल खिलौने ही नहीं, बल्कि मुस्कान भी साझा करेंगे। यह टॉय बैंक हर वंचित बच्चे की आँखों में खुशी और उम्मीद की चमक भर देगा।
बिरला ने आगे कहा कि इस अभियान से बच्चों में “जॉय ऑफ गिविंग” की भावना जागृत होगी और वे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना सीखेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि देश का भविष्य बच्चों की मुस्कान में बसता है। “नमो टॉय बैंक” उसी सोच का साकार रूप है, जो मासूम चेहरों पर खुशियाँ लौटाने का काम करेगा। यह अभियान निश्चित ही उन वंचित बच्चों के जीवन में नयी उम्मीद और मुस्कान लेकर आएगा।
कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नेता वेद प्रकाश कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में एक अनूठा कदम बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments