राजस्थान में मानसून विदाई के चार दिन बाद मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दक्षिण-पूर्वी जिलों में एक्टिव नए सिस्टम के कारण जयपुर, कोटा, दौसा, अजमेर और सीकर में मूसलाधार बारिश हुई। कई इलाकों में एक घंटे के भीतर 2 से 3 इंच तक पानी बरस गया। कोटा में मं

बारिश में वाटरप्रूफ रावण मैदान में डटा रहा
नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिरों में भारी भीड़ थी, इस दौरान अचानक हुई बारिश से भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामलीला पंडालों में लोग भीगते नजर आए और कई लोग रामायण के सेट के नीचे जाकर छुपे। दशहरा मैदान में खड़ा 221 फीट का रावण भी बारिश की मार झेलता रहा, लेकिन वाटरप्रूफ तकनीक के चलते उस पर कोई असर नहीं हुआ।

रामलीला देखने आए लोग बारिश से बचने के लिए रामायण के सेट मंच पर छुपे
हालांकि रात साढ़े 9 बजे के बाद झमाझम बारिश ने दशहरे की तैयारियां बिगाड़ दीं। श्रीराम रंगमंच पर चल रही रामलीला में लंका दहन का प्रसंग टल गया। मैदान में पानी भरने से मेले में अफरा-तफरी रही। इधर, महावीर नगर और आरके पुरम इलाके में बिजली गुल होने से लोग अंधेरे और उमस से परेशान रहे।

बारिश के बाद बिजली हुई गुल मंदिरों में चल रही रामायण मोबाइल की टॉर्च जलाकर पढ़ी गई
लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई और गर्मी-उमस से राहत मिली। वही दोपहर के वक्त ग्रामीण इलाकों में भी तेज बारिश हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments