☜ Click Here to Star Rating


मौके पर इकट्ठे हुए शिव सिंह और जवाहर सिंह के परिजन।

डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में कुछ लोगों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जब बुजुर्ग शिव सिंह के3 परिजन उसे बचाने के लिए पहुंचे तो, बदमाशों ने शिव सिंह के परिजनों पर भी हमला कर दिया। मौके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जिसमें कुछ लोगों के हाथ में हथि

.

झगड़े का बीच बचाव कर रहे बुजुर्ग पर हमला

मान सिंह निवासी एचवाड़ा ने बताया कि मेरी बेटी लक्ष्मी गांव की सरपंच है। हमारे गांव के मंदिर के पास जवाहर सिंह नाम के व्यक्ति की दुकान है। जवाहर सिंह दुकान से अवैध मादक पदार्थ बेचता है। आज सुबह कोई व्यक्ति उसकी दुकान पर मादक पदार्थ लेने गया था। जवाहर सिंह और व्यक्ति की किसी बात को लड़ाई हो रही थी। उसी दौरान गांव का शिव सिंह नाम का बुजुर्ग अपने खेत पर जा रहा था। शिव सिंह दोनों से समझाइश करने लगा। इतने में जवाहर सिंह ने शिव सिंह को गालियां देना शुरू कर दिया। कुछ बाद दुकान पर जवाहर सिंह का बेटा हेमराज भी पहुंच गया। दोनों ने शिव सिंह पर हमला कर दिया।

बुजुर्ग को बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला

जब घटना का पता लगा शिव परिजनों को लगा तो, वह जवाहर सिंह की दुकान पर पहुंचे। उससे पहले जवाहर सिंह के परिजन हथियार लेकर मौके पर पहुंच चुके थे। जैसे ही शिव सिंह के परिजन जवाहर सिंह की दुकान पर पहुंचे तभी जवाहर सिंह के परिजनों ने शिव सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। मौके पर काफी ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर दोनों पक्षों में बीच बचाव करवाया।

ग्रामीण बोले हवाई फायरिंग भी की

इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें जवाहर सिंह के परिजनों के हाथ में हथियार दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जवाहर सिंह के परिजनों ने हवाई फायरिंग भी की है।

व्यक्ति के हाथ में कट्टा।

व्यक्ति के हाथ में कट्टा।

SHO बोले-जवाहर सिंह के यहां कई बार दी दबिश

थाना अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि, एचवाड़ा गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके अभी घायलों की कोई सूचना नहीं है। जवाहर सिंह के घर 4 बार दबिश दी गई लेकिन, वहां से कोई भी अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading