☜ Click Here to Star Rating



डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के मेडिकल वॉर्ड में सभी एसी बंद होने से मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के मेडिकल वॉर्ड थर्ड यूनिट में सभी एसी बंद हो गए है। इससे मरीज गर्मी, उमस ओर मच्छरों से बेहाल हैं। मरीज ओर उनके परिजन हवा कर गर्मी से बचने का प्रयास करते हैं। वहीं, कई लोग घरों से टेबल पंखे लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

.

श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल डूंगरपुर के इमरजेंसी वार्ड के ठीक ऊपर मेडिकल वॉर्ड थर्ड यूनिट चल रही है। इसमें करीब 50 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। वार्ड में कई एसी लगे हुए हैं, ताकि लोगों को वातानुकूलित सुविधा मिल सके, लेकिन इन दिनों वार्ड ने लगे सभी एसी बंद हैं।

एसी नहीं चलने से वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी ओर उमस से बेहाल हैं। ऐसे में मरीज के परिजन रुमाल या किसी गत्ते से हवा कर मरीज को राहत देने का प्रयास करते हैं। वहीं, कई मरीज के परिजन घर से टेबल पंखे लाकर लगा रहे हैं ताकि गर्मी ओर मच्छरों के प्रकोप से बच सके।

वार्ड में भर्ती उषा ने बताया कि एसी बंद ओर पंखे नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे बचने घर से पंखा लाकर चला रहे है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेंद्र डामोर ने बताया कि कुछ एसी बंद पड़े है। इंजीनियर से जल्द ही एसी ठीक करने के लिए कहा गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading