![]()
कोटा में आज 60 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे पानी नहीं आएगा। जलदाय विभाग की ओर से अकलेगढ़ प्लांट स्थित एडीबी पंप पर मेंटिनेंस का काम किया जाएगा। विभाग द्वारा सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक शट डाउन लिया जा रहा है। शाम के समय कम दबाव से जलापूर्ति होगी।
मेंटेनेंस काम के चलते दादाबाड़ी, विज्ञान नगर, महावीर नगर, डीसीएम सहित शहर के 60 से ज्यादा इलाको में 5 घंटे जलापूर्ति नहीं होगी। विभाग द्वारा सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक शट डाउन लिया जा रहा है।
अधिशाषी अभियंता जीवन घर राठौर ने बताया कि पैनल रिपेयरिंग कार्य, जीएसएम की यार्ड जंपिंग, 4000 केवीए ट्रांसफॉर्मर के लोड ट्रांसफर का काम किया जाना है।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
वितरण उपखण्ड प्रथम– सम्पूर्ण क्षेत्र नया कोटा शहर दादाबाड़ी, बसंतविहार, योजना, गणेश तालाब, शिवपुरा, किशोरपुरा, केशवपुरा, जवाहर नगर, घोड़ा बस्ती एवं राजेन्द्र विहार, स्वामी विवेकानंद नगर (आरएसबी), विवेकानंद, टैगोर नगर, आरकेपुरम, बोम्बे योजना, आरके पुरम ए,बी,सी, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, जी.ए.डी. कॉलोनी, दुर्गा बस्ती, साजीदेहड़ा, वक्फ नगर, जवाहर नगर डिस्ट्रीक्ट सेन्टर, महावीर नगर विस्तार योजना सम्पूर्ण, महावीर नगर द्वितीय, केशवपुरा बालाकुण्ड, टीचर्स कॉलोनी।
वितरण उपखण्ड द्वितीय– सम्पूर्ण विज्ञान नगर सेक्टर 1 से 8, सम्पूर्ण संजय नगर, उड़िया बस्ती, गणेश बस्ती, छावनी, रामचंद्रपुरा, तलवाड़ी, ए,बी,सी, सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंद्राविहार, गांधी नगर कच्ची बस्ती, मोटर मार्केट, बंगाली कॉलोनी छावनी, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एरिया।
वितरण उपखण्ड तृतीय – कंसुआ, श्रीरामनगर, डीसीएम क्षेत्र, पावर हाउस कॉलोनी, इंदिरागांधी नगर, प्रेमनगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, गोविंदनगर, सूर्यनगर, बोम्बे योजना, जेके नगर, प्रेमनगर अफोर्डेबल, कंसुआ अफोर्डेबल हाउसिंग योजना, चंद्रशेखर आजाद अफोर्डेबल, चंबल इंड्रस्ट्रीज एरिया, महावीर नगर प्रथम व तृतीय का सेक्टर 1 से 10, परिजात कॉलोनी, अनन्तपुरा, कोली पाड़ा, गोबरिया बावड़ी, औद्योगिक क्षेत्र रोड़ नं. 1 से 7 का सम्पूर्ण क्षेत्र, भामाशाह मण्ड़ी।
इन्द्र गांधी कॉलोनी-विज्ञान नगर, रंगबाड़ी योजना, वीरसावरकर नगर, हरिओम नगर, यू.आई.टी. कॉलोनी- बालाजी नगर, सुभाष नगर, विनोबा भावे नगर, अजय आहुजा नगर, आरोग्य नगर, राजीव गांधी नगर, पण्डित दीनदयाल नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, रंगबाड़ी गांव, कृष्णा नगर, सुभाष विहार, आनन्द विहार, रानपुर औद्योगिक क्षेत्र ट्रिपल आईटी, रानपुर आवासीय देव नारायण योजना तथा शहरीय पाईप लाईन से जुड़े जगपुरा रानपुर क्षेत्र।
वितरण उपखण्ड पंचम– शॉपिंग सेन्टर, छावनी-रामचन्द्रपुरा, कोटड़ी-गोवर्धनपुरा, बल्लभ बाड़ी, बल्लभ नगर, गुमानपुरा, गायत्री विहार, बजरंग नगर, साजीदेहड़ा, आपीएस कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments