पाली के केशव नगर में एक गली में भरे बरसाती पानी से होकर इस तरह गली में रहने वालों को आना-जाना पड़ता है।
पाली में बरसात थमे हुए कई दिन बीत चुके है। शहर की अधिकतर बस्तियों में बरसाती पानी की निकासी हो चुकी है लेकिन केशव नगर की कुछ गलियों में अब भी बरसाती पानी भरा है। खाली पड़े प्लॉट कोढ़ में खास का काम कर रहे है। उनमें भरे बरसाती पानी भरा है। जिसमें सांप घ

पाली के केशव नगर में बरसाती पानी में आए सांप को पकड़ा एक युवक।
दीपावली तक भरा रहेगा बरसाती पानी मोहल्ले के प्रवीण खत्री बताते है कि यह बरसाती पानी दीपावली तक भरा रहेगा। स्थिति यह है कि गली के कई बच्चों को इस बरसाती पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। पानी में काई जम चुकी है ऐसे में गिरने का भी डर बना रहता है।
मकानों की नीवें को हो रहा नुकसान मोहल्ले की ज्योति कुमावत कहती है कि मोहल्ले में खाली पड़े प्लॉटों में अब भी बरसाती पानी भरा हुआ है। जिससे आस-पास के मकानों की नीवें कमजोर हो रही है। रोड लाइट रात में नहीं रहती। पानी से निकलते समय गिरने का डर बना रहता है।

पाली के केशव नगर में एक प्लॉट में भरा बरसाती पानी जिससे आस-पास के मकानों की नीवें कमजोर हो रही है।
बरसाती पानी में पनप रहे मच्छर मोहल्ले की प्रियंका ने बताया कि उनकी गली में पिछले कई दिनों से बरसाती पानी भरा हुआ है। जिसमें मच्छर पनप रहे है। मोहल्ले के कई लोग बीमार हो रहे है। लेकिन राहत देने को लेकर प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।
आए दिन निकलते है सांप मोहल्ले की कुसुम बंजारा बताती है कि सीवर लाइन भी ओवरफ्लो हो रही है जिसका गंदा पानी घर के आगे फैला रहता है। बरसती पानी की निकासी की उनकी गली में कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अब भी बरसाती पानी भरा हुआ है। आए दिन सांप निकलते है। अभी तक करीब 10 सांप मोहल्लावासी पकड़कर छोड़ चुके है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments